आश्रम रोड पर मिला व्यक्ति का शव

10/30/2017 12:49:06 PM

रोहतक: पी.जी.आई. थाना क्षेत्र में आश्रम रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर गांधी कैम्प चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांधी कैम्प चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के पास से पी.जी.आई. का कार्ड मिला था। जिससे उसकी पहचान हरीश पुत्र रामकिशन वासी दादरी गेट भिवानी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी तक कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। उसके पास मिले काजगजात से जानकारी मिली है कि उसकी इलाज पहले भिवानी सिविल अस्पताल में हुआ है। वहां से उसे पी.जी.आई. रैफर किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह रात को वहां पर बैठा देखा गया है। जिसकी सुबह तक बिमारी के चलते मौत हुई है।