हुड्डा पर एक और आफत, साए की तरह साथ रहने वाला देगा खिलाफ गवाही

9/4/2016 7:01:43 PM

चंडीगढ़ (धरनी): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। जहां उनके कार्यकाल में हुए जमीन घोटालों को लेकर सी.बी.आई. लगतार उनपर शिकंजा कस रही है। वहीं अब हरियाणा पुलिस के एक डी.एस.पी. ने सी.बी.आई. को चिठ्ठी लिखकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें और बड़ा दी है। दरअसल भूपेंदर सिंह हुड्डा के तत्कालीन डी.एस.पी. सिक्योरिटी देश बंधू ने सी.बी.आई. निदेशक को पत्र लिखा है जिसमे उसने उसके पास घोटालों से जुडी अहम जानकारियां होने का दावा किया है। 
 
डी.एस.पी. देशबंधु ने कहा कि वे कई वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सुरक्षा में बतौर डी.एस.पी. सिक्योरिटी रहे है और उनके पास घोटालों से जुडी अहम जानकारियां है। जिसके लिए उन्होंने सी.बी.आई. के निदेशक को पत्र लिखा है। डी.एस.पी. देशबंधु ने कहा कि उन्हें घोटालों की किस स्तर पर जानकारी है, इसका खुलासा वे सी.बी.आई. के समक्ष ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके खुलासे के बाद सी.बी.आई. उन्हें इस मामले में गवाह बनाती है तो वे इसके लिए तैयार है।