तेजधार हथियारों से चालक पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 02:42 PM (IST)

महम (प्रीत) : गांव अजायब में एक चालक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला की बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल चालक को पी.जी.आई. रोहतक में दाखिल किया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही पी.जी.आई., रोहतक पहुंचकर घायल चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  

पुलिस को दी शिकायत में चालक सुरेंद्र वासी मदीना ने बताया कि वह बीते सायं गांव अजायब में पहुंचा तो चालक नरेश उर्फ गाडा सहित कई अन्य ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय लोगों ने बीच बचाव करते हुए वहां सुरक्षित निकाल दिया लेकिन कुछ ही दूरी पर जाते ही एक फाच्र्यूनर गाड़ी आई और उसका रास्ता रोक लिया।

इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उस पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश भडाना ने बताया कि घायल सुरेंद्र की शिकायत पर मुख्यारोपी नरेश उर्फ गाडा सहित कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static