घर के बाहर दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई फायरिंग, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 04:00 PM (IST)

बहादुरगढ़ : गांव छारा में एक घर के बाहर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मांडौठी चौकी पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में छारा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। 3 दिन पहले रात समय करीब 8 बजे वह अपने घर पर था। इस बीच बाइक पर सवार 3 युवक उसके घर के बाहर आए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर किए। इसके बाद अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मांडौडी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया बिजेंद्र के बयान पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।  

                        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static