संत रामपाल दास के अनुयायी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

6/10/2017 12:59:46 PM

रोहतक:सांपला पुल के पास रामपाल अनुयायियों की क्रूजर गाड़ी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में क्रूजर गाड़ी में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पी.जी.आई. भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

जानकारी के अनुसार गत दिवस रोहतक में कबीर प्रकट दिवस पर किए गए। भंडारे में प्रदेश ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में अनुयायी पहुंचे थे। दिल्ली से आए अनुयायी जब अपनी क्रूजर गाड़ी लेकर वापस जा रहे थे तो सांपला पुलिस के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्राली के साथ हो गई। हादसे में बाद लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला और पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। 

घायलों में दिल्ली निवासी हिमांशु पुत्र देवेंद्र 10 साल, मनीषा पुत्री देवेंद्र 13 साल, खुशी पुत्री रामसेवक 8 साल, लक्ष्मी पत्नी गौरेलाल 35 साल, रामसेवक पुत्र मूलचंद 42, परदेसी पुत्र गौरेलाल 24 साल, देवेंद्र पुत्र मूलचंद 35 साल, सोना पुत्री गौरेलाल 9 साल, वैष्णवी पुत्री मुन्ना 7 साल, कीर्ति पत्नी रामसेवक 35 साल, अन्नू पत्नी देवेंद्र 30 साल के अलावा 1 लेडी और 2 जैंट्स भी घायल हुए हैं।