सरकार व न.पा. कर्मचारी संघ के बीच वार्ता विफल

2/23/2019 10:57:45 AM

रोहतक: नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ वार्ता हुई, जिसमें नपा कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के साथ सहमति नहीं बनी। ऐसे में प्रदेशभर के 32 हजार कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को सी.एम आवास के घेराव का ऐलान भी किया गया है। मांगे पूरी न होंने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।  

यह घोषणा शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रधान नरेश शास्त्री ने की।  उन्होंने हरियाणा सरकार पर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के साथ घोर उपेक्षाकृत व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, 61 नगर पालिका व 16 नगर परिषदों में सरकार की हठधर्मिता व वायदा खिलाफी के खिलाफ 27 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ स्थित निवास पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगों को रखा जाएगा। 


 

Deepak Paul