PICS: दूल्हे ने शादी से किया इंकार तो दुल्हन ने दिखाया ऐसा जोश...देख सभी हुए हैरान

7/28/2016 12:44:12 PM

बादली (झज्जर): हरियाणा के रोहतक में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे पढ़ कर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि शादी के दिन ही दूल्हे ने लड़की वालों को ऐसी डिमांड कर दी। जिसे लड़की वाले पूरा न कर पाए। जिसके चलते दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया जिसे देख कर सभी हैरान हो गए। जानकारी के मुताबिक बादली गांव में शादी के घर में सहेलियां हंसी-ठिठोली कर रही थीं। काजी निकाह की तैयारी कर रहे थे। अचानक लड़की वालों को खबर मिली कि लड़के वाले दहेज में स्कॉर्पियों कार की मांग कर रहे हैं।


लड़की वालों के लाख मनाने पर भी बारात नहीं आई। दुल्हन ने वहीं दूसरे लड़के से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि बादली गांव में अब्दुल रज्जाक की लड़की की शादी रविवार को होनी थी। रिश्ता अलवर जिले के अंजुम के साथ तय किया गया। बरात अलवर जिले के गौधान गांव से आनी थी। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि घर में शहनाई बज रही थी और बारातियों के लिए मिठाइयां बनाई गई थीं।


बारात के स्वागत के लिए रिश्तेदारों से लेकर गांव के मौजिज लोग इंतजार कर रहे थे। दोपहर 4 बजे के आसपास जैसे ही उन्हें बारात न आने की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की पक्ष ने बताया कि 2 दिन पहले लड़के पक्ष के लोगों ने उनसे 5 लाख नकद व एक स्कार्पियो गाड़ी की मांग की थी। लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी मांग को मानकर उन्हें पूरा दहेज देने की बात कही। रविवार दिन में 3-4 बजे तक बारात का इंतजार किया गया, लेकिन जब बारात नहीं आई तो युवती का निकाह किसी और युवक के साथ कर दिया गया।