सड़क दुर्घटना में मां-बेटा घायल, PGI रैफर

10/18/2016 4:13:29 PM

यमुनानगर: जगाधरी के रक्षक विहार नाके के पास हुई सड़क दुर्घटना में 1 महिला व उसका बेटा घायल हो गए। घायलों को एंबुलैंस के माध्यम से ट्रामा सैंटर में भर्ती करवाया गया। दोनों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बलाचौर निवासी महिला सुनीता अपने बेटे के साथ किसी काम से जगाधरी से गुजर रही थी। इस दौरान वे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद महिला के दोंनो पांव घायल हो गए। 


जबकि उसका बेटा मोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने एंबुलैंस के माध्यम से ट्रामा सैंटर पहुंचाया। जहां पर महिला की स्थिति को देखते हुए पहले उसे चंडीगढ़ रैफर किया, उसके लगभग एक घंटे के बाद जब उसके बेटे की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे भी पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। 
उधर, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।