हरियाणा: जाट आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा पर CBI ने दर्ज किया केस

10/13/2016 2:51:45 PM

हरियाणा: जाट अांदोलन के दौरान भड़की हिंसा पर CBI ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक CBI ने हरियाणा के रोहतक जिले में जाट अांदोलन के खिलाफ तीन केस दर्ज किए हैं। इस केस में हिंसक जाटों द्वारा की गई लूटपाट, हथियारों द्वारा प्रदेश में फैलाया गया अांतक और लोगों के घरों को जलाना शामिल है। 

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जाटों द्वारा जात-पात के नाम पर प्रदेश में फरवरी 2016 में किए गए हिंसक कार्यों की जांच में रोहतक में उनके खिलाफ तीन केस दर्ज कर लिए हैं। 

इन तीन अारोपों की वजह से CBI को सौंपा गया केस

1 -हिंसक जाटों द्वारा प्रदेश भर में किए गए हमले द्वारा लोगों को नुकसान पहुंचाने के मामले पर CBI गहणता से जांच करेगी।

2- पुलिस कर्मियों और हरियाणा की एक कंपनी BSF से हथियारों की लूटपाट कर उन्हें व उनके परिवार वालों को जान से मारने का प्रयास करना। जबकि वो कानून के नियमों का पालन करने के लिए दिल्ली बाईपास रोहतक में अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

3- हरियाणा के वित मंत्री के घर तोड़फोड़ और उसे जलाने के मामले पर CBI ने केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन में आगजनी और हिंसा के मामलों की जांच से हाईकोर्ट खुश नहीं था। जिस कराण इन मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी जाने पर विचार किया जा रहा था। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में गंभीर रूप से लोग घायल हुए और करोड़ों की संपती हिंसक जाटों द्वारा जला दी गई।