लव जेहाद का खुलासा: मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर की हिंदू युवती से शादी

2/6/2016 2:49:23 PM

रोहतक: मुस्लिम युवक ने पहले तो अपना धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी की और फिर गर्भवती होने के बावजूद उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई।

आर्य नगर मोहल्ले की रहने वाली लड़की के साथ कालोनी के ही एक युवक ने पहले तो धर्म छिपाकर शादी की। बाद में लड़के के धर्म का पता लगा तो लड़की ने विरोध किया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। आज आर्यनगर के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा किया।

बताया गया कि आर्य नगर निवासी एक लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी दौरान लड़की से कालोनी के ही एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर जान पहचान बढ़ा ली। युवक लड़की को दिल्ली के नांगलाई इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां उसने दबाव बनाकर लड़की से कई कागजातों पर दस्तखत भी करवाए। बाद में आरोपी युवक ने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्मिल धर्म से है तो लड़की ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।

आरोप है कि युवक उसे जबरन अपने घर ले आया और पत्नी के रूप में रखने लगा। लड़की ने काफी प्रयासों के बाद किसी तरह अपने परिजनों से सम्पर्क किया तो वे लोग उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद लड़की ने आरोपी नवीद अहमद के खिलाफ महिला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत को कई रोज गुजरने पर भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से खफा कालोनी के अनेक लोग आज महिला थाने पहुंचे। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गरिमा ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस शीघ्र आरोपी युवक को अरैस्ट कर लेगी।