पार्लर में काम करने वाली लड़की से 3 लड़कों ने किया दुष्कर्म

9/21/2016 3:08:09 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक में पार्लर पर काम करने वाली एक लड़की से 3 युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के ब्राहमणवास गांव की रहने वाली एक लड़की ने झज्जर पुलिस में एक शिकायत दी कि टिटोली गांव के उसके एक जानकार लड़के ने उसे फोन करके बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर टिटोली गांव ले गया। जहां पर जाकर लड़के सहित एक और लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद उसे जबरन झज्जर जिले के बहादुरगढ़ ले जाया गया। जहां पर एक और लड़का इनके साथ शामिल हो गया और फिर से बलात्कार किया। शिकायत पर झज्जर पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच के लिए केस को रोहतक महिला पुलिस थाना को रैफर कर दिया है।

महिला पुलिस थाना प्रभारी गरीमा ने बताया कि एफ.आई.आर. उनके पास पहुंचने के बाद लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए गए। हालांकि झज्जर पुलिस पहले ही लड़की की मैडिकल जांच करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि लड़की रोहतक के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। फिलहाल इस मामले में 2 टीमों का गठन कर दिया गया है और तीनों आरोपी लड़कों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।