महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर केस दर्ज

10/24/2016 4:24:16 PM

रोहतक: गांव चिड़ी निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी बेटी की जहर देकर हत्या की है। यही नहीं जेठ व देवर उसके साथ अश्लील हरकत भी करते थे। पुलिस ने पति सहित अन्य के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार गांव रिटौली निवासी व्यक्ति ने थाना लाखनमाजरा पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपनी बेटी की शादी चिड़ी निवासी प्रदीप के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की का जेठ और देवर अश्लील हरकत करते थे। विरोध करने पर उसकी लड़की को ससुरालियों ने जहर दे दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित 5 के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।