वीडियो में देखें...2 युवकों ने सरेआम महिला से लूटी सोने की चैन

7/18/2016 5:32:15 PM

रोहतक(दीपक कुमार): रोहतक शहर में चैन स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। चैन स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। एक और चैन स्नैचिंग का मामला रोहतक शहर की शिवाजी कालोनी में सामने आया है।

 

जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने जेठ के साथ बाजार में सब्जी लेने आई थी तभी 2 बाइक सवारों ने उसकी गले से सोने की चैन छीन ली। महिला के गले से सोने की चैन छीनने वाले बाइक पर सवार दोनों स्नैचर सी.सी.टी.वी. में हुए कैद हो गए। 

 

पुलिस ने दोनों स्नैचर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जल्द ही दोनों आरोपियों  की गिरफ्तार कर ली जाएगी। रोहतक में चेन स्नेचिंग के 35 मामले अब तक नहीं सुलझे नहीं है।