कांस्य पदक विजेता साक्षी को हरियाणा सरकार नहीं देगी कोई नौकरी

8/23/2016 4:28:56 PM

चंडीगढ़ (सी.एस धरनी): देश के लिए रियो से कांस्य पदक जीत कर लाई रोहतक की बेटी साक्षी मलिक को प्रदेश सरकार कोई नौकरी नहीं देगी। साक्षी को डी.एस.पी. की नौकरी देने की अटकलों पर राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने विराम लग गया है।

 

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष ग्रोवर ने बताया कि सरकार में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। साक्षी को सिर्फ केंद्र की नौकरी देते पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि एेसा माना जा रहा है कि हरियाणा सरकार साक्षी को डी.एस.पी. का पद ऑफर कर सकती है। लेकिन राज्यमंत्री ने आज सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।