रेप केस में फंसे पति को बचाने के लिए पत्नी ने लड़ी ढाई साल तक लड़ाई...हुआ बाइज्जत बरी

2/8/2016 2:51:53 PM

पानीपत/रोहतक: दुष्कर्म के झूठे आरोप में पानीपत के होमगार्ड रहे बिजेंद्र ने जेल में काफी समय गुजारा लेकिन उनकी पत्नी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनका पति कुछ ऐसा कर सकता है। पत्नी के इसी आत्मविश्वास की वजह से बिजेंद्र बाइज्जत बरी हो गया। बिजेंद्र की पत्नी ने बताया कि उन लोगों को ब्लैकमेल कर महिला ने दो बार पैसे वसूले नहीं देने पर फंसाने की धमकी देती थी। इस पर परिजन एसपी बी.सतीश बालन के पास गए और उन्हें सरी बात बताई इसके बाद पुलिस जांच में बिजेंद्र निर्दोष रहा।

वहीं आरोप लगाने वाली महिला फरार है। उसने खुद को रोहतक के देवनगर में रहने वाली बताया था। वहीं बताया जा रहा है कि आराेप लगाने वाली महिला लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठने का गैंग चलात है। महिला ने पोल खुलने पर 2014 में रोहतक थाने में रेप केस का मामला दर्ज करवाया थी। महिला ने आरोप लगाया था कि बिजेंद्र रोहतक से उसे दिल्ली ले गया और एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बिजेंद्र को जेल भेज दिया।

बिजेंद्र की पत्नी ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला उन्हें फोन करने लगी कि अगर पति को बचाना है तो दो लाख रुपए दे दो। बिजेंद्र की पत्नी ने हार नहीं मानी, अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर रोज थानों के चक्कर लगाती थी। आखिरकार ढाई साल बाद रोहतक की स्थानीय कोर्ट ने बिजेंद्र को बरी कर दिया। सरकार अब बिजेंद्र को 5 लाख रुपए मुआवजा देगी।