पत्नी पर आई.डी. का गलत इस्तेमाल कर मोबाइल सिम लेने का आरोप

5/24/2019 11:54:29 AM

सोनीपत: शहर के ककरोई रोड के रहने वाले व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी सहित 4 लोगों पर उसकी आई.डी. का गलत प्रयोग कर मोबाइल सिम लेने का आरोप लगाया है, साथ ही उस सिम के किसी आपराधिक घटना में प्रयोग किए जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.पी. को दी शिकायत में ककरोई रोड निवासी हितेश्वर ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है।  वह 3 मार्च से गायब है। उसके पिता ने भी उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दे रखी है।

हितेश्वर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने जानकार व अपने बहनोई के साथ मिलकर उसकी आई.डी. पर एक मोबाइल सिम ले रखा है। उसे संदेह है कि किसी आपराधिक घटना में उस सिम का प्रयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं उसकी पत्नी के बहनोई के पास उसके फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड व फर्म का लैटर है। वह उसे जी.एस.टी. नम्बर दिलवाने के लिए यह कागजात लेकर गया था। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि यह सभी मिलकर कोई गलत काम कर सकते हैं और उसकी आई.डी. पर निकलवाए गए मोबाइल नंबर का प्रयोग कर सकते हैं। 

उसे मोबाइल नम्बर के प्रयोग का पता नोटिस के द्वारा लगा। नोटिस मिलते ही उसने मामले को लेकर एस.पी. सोनीपत को शिकायत दी जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने 3 नामजद समेत अन्य के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Isha