24 घंटे में 4 जिंदगियां बहा ले गई जे.एल.एन

7/11/2018 1:30:08 PM

रोहतक : महज 24 घंटे के अंदर ही जे.एल.एन. नहर 4 जिंदगियों को लील गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक और युवती ने ओमैक्स सिटी के नजदीक जवाहरलाल नेहरू कैनाल (जे.एल.एन.) में छलांग लगा दी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। निरंतर अंतराल के बाद जे.एल.एन. में डैड बाडी मिलती है। 

सोमवार और मंगलवार को महज 24 घंटे के अंदर ही 4 जिंदगियां जे.एल.एन. के आगोश में समा गईं। सोमवार को नहर में डूबे सोनू और विनीत का दमकल विभाग के गोताखोरों ने मंगलवार को को भी तलाश किया। वहीं अब रोहतक पुलिस साल्हावास हेड पर भी जाकर सोनू और विनीत के बारे में जानकारी जुटाएगी।

ओमैक्स सिटी के नजदीक जे.एल.एन. में कूदे
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक-युवती ओमैक्स सिटी के नजदीक जे.एल.एन. में कूद गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।

सोमवार को डूबे 2 युवकों का पता नहीं
गौरतलब है कि 25 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र खुशीराम निवासी राजगढ़ जिला लखीमगिरी और 22 वर्षीय सोनू पुुत्र श्रीपाल कुछ दिन पहले ही गांव बोहर निवासी विनोद के खेत में धान लगाने के लिए आए थे। सोमवार दोपहर को दोनों नहर किनारे नहाने गए थे। इसके बाद नहर में उन्हें नारियल तैरते हुए दिखाई दिए। 

विनीत ने सोनू को कहा कि लम्बा कपड़ा लेकर आओ नहर से नारियल निकाल खाएंंगे। इसके बाद उन्होंने नहर में कपड़ा फेंक कर नारियल निकालने का काम शुरू कर दिया। 1-2 बार वह सफल भी हुए लेकिन दोबारा ऐसा करते रहे।  इस दौरान सोनू का पैर फिसल गया और नहर में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था। उसे बचाने के चक्कर में विनीत भी नहर में गिर पड़ा और दोनों अपने आप को बाहर नहीं निकाल सके। कुछ ही देर में दोनों पानी में ओझल हो गए। 
 
 

Rakhi Yadav