शहीद रमेश कुमार पंचतत्व में विलीन

6/14/2019 1:24:05 PM

झज्जर(पंकेस): केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ए.एस.आई. के पद पर सेवाएं देते हुए अपनी जान का बलिदान देने वाले खेड़ी जट्ट के रमेश कुमार का वीरवार शाम को उनके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सी.आर.पी.एफ. व हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन के साथ हवाई फायर कर शहीद को अंतिम सलामी दी। प्रदेश सरकार की ओर से बादली से विधायक एवं हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रमेश कुमार की शहादत को सलाम किया।

शहीद की अंतिम यात्रा में सांसद डा. अरविंद शर्मा, उपायुक्त संजय जून, बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक, सी.आर.पी.एफ. से आई.जी.पी. संदीप दत्ता, डी.आई.जी.पी. एस.के. मिश्रा, डी.आई.जी.पी. ए.एस. नेगी, एस.एस.पी. अशोक कुमार, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, जिप उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, हिसार कृषि विवि प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर ने पाॢथव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अॢपत की। बड़े सुपुत्र मोहित कुमार ने शहीद के पाॢथव शरीर को मुखाग्नि दी।

बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए ए.एस.आई. रमेश कुमार के परिवार में पिताजी खजान सिंह, माता ङ्क्षगदोड़ी देवी, पत्नी सुनील देवी, 2 बेटे मोहित व रोहित हैं। शहीद रमेश का एक भाई राजेश सी.आर.पी.एफ. व दूसरा संजय हरियाणा पुलिस में सेवारत है। कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि शहीद के परिजनों व गांव की इच्छा के अनुसार गांव के राजकीय स्कूल का नाम शहीद रमेश कुमार किया जाएगा। शहीद के एक परिजन को योग्यता के आधार पर हरियाणा सरकार में नौकरी और 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

kamal