प्रवासी मजदूर ने मालगाड़ी के नीचे आकर दी जान, मौके पर पहुंची जी.आर.पी. की टीम

10/16/2020 4:26:22 PM

झज्जर : झज्जर में गुरुवार को अलसुबह गांव गुढ़ा के पास एक प्रवासी मजदूर ने मालगाड़ी के नीचे कटकर जान दे दी। मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। जी.आर.पी. के अनुसार गुरुवार को सुबह जब तेज गति से आ रही मालगाड़ी के नीचे एक व्यक्ति कूदा तो इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को मालगाड़ी के चालक ने दी। स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद ही जी.आर.पी. मौके पर पहुंची।

जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि प्रवासी मजदूर की आत्महत्या किए जाने के पीछे क्या कारण रहे इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहास मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के डैड हाऊस रखवाया गया है। 

                

Manisha rana