मजदूरों को बंधक बनाकर फैक्ट्री से लाखों का सामान ले गए डकैती

11/24/2015 9:14:20 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): यहां इंडस्ट्रियल एरिया में बैट्री की फैक्ट्री में देर रात डकैत मजदूरों को बंधक बनाकर लाखों रूपए का सामान ले गए। इस फैक्ट्री में पुरानी बैट्री को रिसाइकिल करने का काम होता था। रोहतक पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिसार रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में दुर्गा इंडस्ट्रीज के नाम से पुरानी बैट्री की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में पुरानी बैट्री को रिसाइकिल करने का काम किया जाता है। फैक्ट्री में सोमवार देर रात करीब 12 बजे करीब आधा दर्जन डकैत आए और वहां मौजूद तीन मजदूरों को बंधक बना लिया और बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद वे फैक्ट्री से करीब दस लाख रुपए का सामान अपने साथ ले गए।

डकैतों के जाने के बाद बंधक मजदूरों ने किसी तरीके से खुद को मुक्त कराया। इसके बाद फैक्ट्री के मालिक को सूचित किया गया। फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। रोहतक पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।