नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़, केस दर्ज

7/17/2018 11:29:19 AM

रोहतक: शहर में युवतियों के साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर कार सवार युवकों ने 2 नाबालिग पर फब्तियां कसी। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 2 नाबालिग कोङ्क्षचग लेने के जाती हैं। कुछ दिन से दोनों लड़कियों का एक युवक पीछा कर रहा था। रविवार को उक्त युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिगों के पास पहुंचा और फब्तियां भी कसी। 

पुलिस जांच में पता चला है कि जिस कार में सवार होकर युवक आए थे वह कार करौथा निवासी के नाम पर है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी गरिमा का कहना है कि युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है और इंस्टाग्राम पर युवक ने लड़की को संदेश भी भेजे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Paul