देश में विपक्ष बिना दूल्हे की बारात जैसा: मौर्य

2/22/2019 11:00:17 AM

रोहतक(अमरदीप): हुड्डा के गढ़ में भाजपा अपनी किलेबंदी पर जुटी है। बृहस्पतिवार को रोहतकवासियों का मन टटोलने पहुंचे भाजपा के केंद्रीय नेता एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व अन्य दलों पर जमकर प्रहार किए। मौर्य ने कहा कि देश में विपक्ष तो बिना दूल्हे की बारात जैसा है। उनके यहां प्रधानमंत्री बनने के दावेदारों की कतार लंबी है जिनके ऊपर देश की जनता बहुत पहले भरोसा करती थी वह भरोसा अब पूरी तरह से टूट चुका है।

 वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दूसरी बार पारी संभालेंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश हमारे लिए सर्वोपरि है। इसलिए हमारी पार्टी दल के बजाय देश के लिए राजनीति करती है। वहीं उन्होंने कहा कि आडवानी अब बुजुर्ग हो गए हैं उन्हें दौड़ाना अब ठीक नहीं। 

Deepak Paul