गौ संरक्षण व किसानों को मिला मुआवजा अविस्मरणीय क्षण : धनखड़

10/28/2015 12:52:24 PM

झज्जर (मनोज): केंद्रीय कोयला, ऊर्जा, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने गत मंगलवार को इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट का दौरा किया। प्लांट में कार्यरत इंजीनियर्स तथा अधिकारियों के साथ बिजली उत्पादन से जुड़ी तकनीकी शैली के बारे में जानकारी ली। झाड़ली स्थित इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट में अपने संक्षिप्त दौरे में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर अति प्रसन्नता हुई है कि झाड़ली थर्मल प्लांट को अत्यधिक स्वच्छ पर्यावरण मैत्री स्वरूप में रखा गया है।

गोयल ने कहा कि आज वे विशेष रूप से थर्मल पावर प्लांट के संचालन में लगे युवा इंजीनियर्स का उत्साहवर्धन करने आए हैं। इस बात की बेहद खुशी है कि युवा इंजीनियर कुशलता के साथ बिजली उत्पादन के जरिए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने प्लांट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से विभिन्न जानकारियां भी ली।

उन्होंने प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया। बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आज नई दिल्ली से हैलीकॉप्टर के जरिए झाड़ली पहुंचे। हरियाणा के कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने उनका झज्जर जिले में पहुंचने पर स्वागत किया।इस अवसर पर एन.टी.पी.सी. के सी.एम.डी. ए.के.झा, ए.पी.सी.पी.एल. के चेयरमैन एवं एन.टी.पी.सी. हरियाणा के निदेशक यू.पी. पाणी, एस.डी.एम. झज्जर पंकज सेतिया, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।