पी.जी.आई. में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

6/16/2019 6:16:12 PM

रोहतक (मैनपाल): पी.जी.आई. में लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। पी.जी.आई. के आला अधिकारियों ने डा.गीता गठवाला को सस्पैंड किया है, जिसका हवाला देते हुए पी.जी.आई. के वाइस चांसलर डा. ओ.पी. कालरा ने हड़ताल समाप्त  करवाने का प्रयास जरूर किया गया। पी.जी.आई. 9 सीनियर प्रोफैसर डाक्टरों की टीम गठित की गई है, जो लगातार प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर मसले को शांति पूर्वक सुलझाने का प्रयास कर रही है लेकिन देर रात मामले का हल नहीं निकल पाया था, पी.जी. डाक्टरों अपनी मांगों को लेकर पुरजोर तरीके से विजय पार्क में डटे रहे। रविवार को भी डाक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी, वहीं दूसरी ओर डाक्टरों की हड़ताल से पी.जी.आई. की दैनिक गतिविधियां पूरी तरह से बाधित हो रही है। ट्रॉमा सैंटर से लेकर वार्ड तक मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Shivam