रोहतक व करनाल में स्थापित होंगे पुलिस मित्र कक्ष

5/31/2017 8:33:20 AM

चंडीगढ़:पुलिस सेवाओं में और सुधार लाने व इन्हें और अधिक जनमैत्री बनाने के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने प्रारंभिक तौर पर आगामी 6 महीनों में जिला रोहतक व करनाल में पायलट आधार पर ‘पुलिस मित्र कक्ष’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी सफलता के उपरांत परियोजना को प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस मुख्यालयों पर क्रियान्वित किया जाएगा। इस पर लगभग 50 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां आयोजित पुलिस विभाग की एक बैठक में यह जानकारी दी गई।