आर.डी.ए. प्रधान पर लगे आरोपों की होगी जांच, कमेटी गठित

12/12/2018 11:53:59 AM

रोहतक: पी.जी.आई.एम.एस. में आर.डी.ए. ने मंगलवार को भी काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। वी.सी. ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसका चेयरपर्सन डा. संजीव नंदा को बनाया गया है। जांच कमेटी ने एक पत्र आर.डी.ए. प्रधान डा. जंगवीर को भेजा है। बुधवार को मामले की जांच की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें डा. जंगवीर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं, मामले में मामूली सा सख्त कदम आर.डी.ए. को हड़ताल पर जाने को मजबूर कर सकता है।

आर.डी.ए. ने पहले ही अल्टीमेट्म दे रखा है कि अगर, जल्द मामले का समाधान नहीं किया जाता तो वे मजबूरन हड़ताल पर जाएंगे। गौरतलब है कि रैजीडैंट डाक्टर एसोसिएशन के प्रधान डा. जंगवीर ग्रेवाल ने डी.एम.एस. डा. संदीप के खिलाफ मोर्चा खोला है। जिस पर फर्जी तरीके से डी.एम.एस. का पद लेने का आरोप है। वहीं, डा. संदीप का कहना है कि पी.जी.आई. में डा. जंगवीर पी.जी.आई. में फर्जी तरीके से डाक्टर रखता।

वह नर्सों की फोटो खींचता है। अब दोनों ओर से मामला गर्माया हुआ है। डा. संदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है तो आर.डी.ए. ने वी.सी. समेत पी.जी.आई. प्रबंधन को शिकायत पहले से ही दे रखी है। वी.सी. ने मंगलवार कोकमेटी गठित कर मामले की अंदरूनी जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर डा. जंगवीर ने कहा कि यह कार्य जो अब किया जा रहा है, वह एफ.आई.आर. से पहले होना चाहिए था।

Deepak Paul