कार चालक ने तीन राहगीरों को कूचला, दो की मौत एक घायल

10/24/2016 7:27:55 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक जिले के सांपला में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस के समीप पोलटेकनिक के पास कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए यहां आए हुए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया और मृतकों के परिजनों को इस बारे सूचना दी गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


ब्रहमदेव, रघुराम निवासी बिहार व एक अन्य युवक सांपला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस के समीप पोलटेकनिक कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान रोहतक से सांपला की और जा रही स्वीफ्ट डिजायर कार ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे ब्रहमदेव व रघुराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया। मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूरों के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना बारे अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।