खेतों में पानी देने गए युवक की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान

12/25/2017 2:48:27 PM

झज्जर (संजीत): डीघल के एक युवक की गांव गांगटान में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर बेरी थाने में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार गांव डीघल का सुमित (25) पुत्र ओमप्रकाश रोहतक के जाट कॉलेज में बी.ए. का छात्र है।

सुमित गत शाम खेतों में पानी देने के लिए गया था लेकिन रात को उसका शव गांव गांगटान में संजय के मकान में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। शव का सामान्य अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। उधर, इस मामले में बेरी पुलिस ने मृतक सुमित के चाचा रमेश की शिकायत पर गांव गांगटान के संजय, सुभाष व इनके घर की 2 महिलाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।