मामला महिला के शव के टुकड़े कर फैंकने वाला पति एक दिन के पुलिस रिमांड पर

12/18/2017 1:22:37 PM

रोहतक(ब्यूरो):महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड पर लेगी। यहां बताते चलें कि सदर थाना पुलिस को मकड़ौली के पास 22 नवम्बर को एक महिला के शव का हिस्सा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

उसके बाद थाना शिवाजी कालोनी पुलिस को एक महिला का पेट से नीचे का हिस्सा मिला था जिसके पैर कटे हुए थे। पुलिस ने मामले में लापता हुई महिलाओं की लिस्ट खंगलानी शुरू की। पुलिस ने जब गांधी निवासी गीतांजलि लापता हुई मिली। पुलिस ने जब महिला के पति राजकुमार उर्फ राजू को हिरासत में लेकर सख्ताई से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के 7 टुकड़े करके फैंकने की बात कबूली। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की अर्जी लगाई थी। जिसमें उन्होंने आरोपी से शव के अन्य हिस्सों, उसके कपड़े व शव को काटने के लिए प्रयोग किए आरे को बरामद करने की बात कही थी। अदालत ने आरोपी पति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को फिर से सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।