परिजनों ने होटल से दबोचा प्रेमी जोड़ा

10/14/2017 12:11:37 PM

महम (प्रीत): महम के गोहाना मोड पर स्थित चौबीसी होटल में बैठा एक प्रेमी जोड़ा जूस पीते हुए प्यार की पींगें बढ़ा रहा था। अचानक पहुंचे लड़की के परिजनों की वजह से उनकी हवाइयां उड़ गईं। लड़की के परिजनों ने लड़के की जमकर धुनाई की। बावजूद इसके वह मौका देखकर फरार हो गया लेकिन उनकी चौकीदारी करने आए एक अन्य युवक को भी परिजनों ने दबोच लिया।

अचानक होटल में हुए हंगामे की सूचना पाकर सिटी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि लड़की धनाना-भिवानी गांव से है। भिवानी के कालेज में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही है। सिटी पुलिस प्रभारी ए.एस.आई. रामनिवास ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। लड़की के परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई जबकि पकड़े गए लड़के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनाें के आते ही लड़के को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।