जनहित के मुद्दों पर पिछली सरकारों ने केवल राजनीति की: वृंदा कारात

12/6/2018 9:56:53 AM

रोहतक: जनहित के मुद्दों पर पिछली सरकारों ने केवल राजनीति की है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी लोगों की आवाज को बुलंद करती रही है। यह कहना महिला नेत्री एवं पूर्व सांसद वृंदा कारात का। वे बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था खराब है। ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की अनेक कालोनियों में और नगर निगम में आने वाले क्षेत्र में साफ पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। निगम में दलाल संस्कृति का बोलबाला है। यही नहीं संसाधनों की लूट मची हुई है। जनसहयोग से दलाल संस्कृति को खत्म करना होगा। 

Deepak Paul