क्रूजर-बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

7/17/2019 12:13:59 PM

रोहतक (किन्हा): मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार क्रूजर ने एलिवेटेड रोड पर बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए पी.जी.आई. ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजा हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था, जिसकी तैनाती फिलहाल गुरुग्राम में थी।

 मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। आरोपी क्रूजर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार जिले के गांव जींदरान कलां निवासी जयवीर मंगलवार दोपहर अपने भतीजे राजकुमार (25) के साथ बाइक पर रोहतक किसी काम से आया था। जैसे ही दोनों एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर ने उनकी उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। 

घायलों को उपचार के लिए पी.जी.आई. ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, जयवीर खेतीबाड़ी करता था, जबकि राजकुमार हरियाणा पुलिस में कार्यरत था। वह फिलहाल अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। आरोपी क्रूजर चालक ने भागने का प्रयास किया गया तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि जयवीर और उसका भतीजा राजकुमार का एक-दूसरे के प्रति बेहद लगाव था। छुट्टी पर आने के बाद भी चाचा-भतीजा अधिकतर साथ ही समय बिताते थे।

Isha