हर एक मतदाता का मत अमूल्य : कश्यप

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 02:21 PM (IST)

रोहतक(दीपक): जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.एस नारंग एवं सी.जे.एम. सौरभ खत्री के कुशल नेतृत्व में गांव गुढ़ाण व बसाना में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पैनल के वरिष्ठ अधिवक्ता राजबीर कश्यप द्वारा मताधिकार के विषय पर कानूनी जागरुकता व साक्षरता अभियान के तहत गांव में डोर टू डोर अभियान चलाया गया। यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यक्रम भविष्य आपके हाथ विषय पर आधारित रहा।

राजबीर कश्यप ने बताया कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक मतदाता का मत अमूल्य है। हमारे ही मतदान से देश का भविष्य तय होगा, जिस भी देश के मतदाता जागरूक होंगे, उनका वोट सही दिशा व दशा तय करेगा। आज हर मतदाता को यह समझना होगा कि उसका मत देश के लिए क्या महत्व रखता है। आज भारत के हर नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागेदारी जरूरी है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने यह जागरुकता व साक्षरता अभियान चलाकर हर नागरिक को यह संदेश देने का प्रयास किया है।

हर नागरिक मतदान में अधिक से अधिक भागेदारी तय करे और हर नागरिक साम्प्रदायिक व जातीय आधार से ऊपर उठकर अपने मत का प्रयोग करे। इसलिए सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजबीर कश्यप, पी.एल.वी. माया देवी, सरपंच अशोक कुमार व ग्रामीण आंचल से जुड़े नागरिक उपस्थित रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static