मौसम अलर्ट : सोमवार से लगातार 4 दिन तक भारी बारिश के आसार

7/15/2019 12:38:32 PM

रोहतक (मैनपाल): मानसून में हो रही देरी का प्रभाव खेती व किसानों पर पडऩे लगा है। मानसून की देरी और प्री मानसून की बारिश नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के इंतजार में किसानों ने अभी धान फसल की बुवाई का कार्य शुरू नहीं कर पाए है। मौसम विभाग ने एक बार फिर सोमवार से लगातार 4 दिन भारी बारिश के संभावना व्यक्त की है लेकिन बीते 2 दिन पहले भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई थी परंतु बारिश न होने से जिलावासी परेशान हैं।

वहीं, इस बार कृषि विभाग ने जिले में गिरते भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए धान फसल के रकबे को घटाने का निर्णय लिया है लेकिन किसानों पर इसका असर कितना होगा, इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन जलवायु परिवर्तन और वर्षापात में कमी का सीधा असर किसानों पर हो रहा है। मानसून की सुस्ती के कारण धान की खेती में देरी की आशंका को लेकर किसानों की परेशानी चरम पर है। 

आखिर कब होगी बारिश
जुलाई माह का एक पखवाड़ा बीतने को है, पिछले 2 दिनों से आसमान में बादल छा रहे हंै लेकिन बरस नहीं रहे, जिससे किसान वर्ग ङ्क्षचतित हैं। दूसरी ओर उमस भरी गर्मी में शहरवासियों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा। किसान मौसम का मिजाज समझ नहीं पा रहे हंै, काली घटाएं तो छा रही हंै, लेकिन बादल बिन बरसे लौट रहे। इंद्र देव की नाराजगी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। कृषि कार्य के लिए किसान अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धूप की चुभन से राहत
रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी लेकिन बादल नहीं बरसे। हालांकि बादल छाए रहने से सभी को धूप की चुभन से निजात मिली। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री  सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा। वहीं, शहर मेें सप्ताह भर पहले हुई बारिश से वातावरण में आद्र्रता बढ़ गई। बादलों के बीच से सूर्य देव की उपस्थिति ने उमस में खासी बढ़ौतरी की। उमस ने लोगों का पसीना सूखने नहीं दिया। 

आगामी मौसम पर एक नजर
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4 दिन लगातार भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार व सोमवार को आंधी व तूफान के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना है, सामान्य बादल छाए रहेंगे। बता दें कि मौसम संबंधित यह जानकारी इंडियन मैट्रोलॉजी डिपार्टमैंट की साइट से ली गई है।

Edited By

Naveen Dalal