गवाहों ने किया टुंडा को पहचानने से इंकार

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2015 - 08:28 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। रोहतक कोर्ट में तीन गवाह पेश हुए, लेकिन तीनों ही गवाहों ने टुंडा को पहचानने से इंकार कर दिया। टुंडा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

रोहतक में 1997 में किला रोड व सब्जी मंडी में तीन बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में आठ लोग घायल हुए थे। इन बम धमाकों में टुंडा को आरोपी बनाया गया। टुंडा काफी समय तक फरार रहा। फिर वर्ष 2013 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टुंडा पर रोहतक के अलावा सोनीपत व पानीपत में भी बम धमाकों को आरोप है।
 
अब्दुल करीम टुंडा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गुहार लगाई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। टुंडा के वकील विनीत वर्मा ने बताया कि आज तीन गवाह पेश हुए, जिन्होंने टुंडा को पहचानने से इंकार कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static