इंसानियत शर्मसार: युवती के शव को कुत्तों ने नोंचा, लोग देखते रहे तमाशा (Pics)

10/10/2015 4:07:07 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक के पहरावर गांव के पास खेतों में इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब एक युवती के शव को कुत्तों ने नोंच दिया और लोग खड़े देखते रहे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए डैड हाऊस रख दिया गया है।

रोहतक के पहरावर गांव में सुबह कुत्ते एक शव को नोंच रहे थे। इस दौरान गांव के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर  पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

प्ररांभिंक छानबीन में सामने आया है कि महिला के शव को जलाने का प्रयास किया गया है। जिसमें महिला का आधे से ज्यादा शरीर जल चुका है। वहीं पुलिस का  मानना है कि शायद महिला की हत्या कही और की गई है और उसे यहां जलाने का प्रयास किया गया है, ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

पुलिस ने इस मामले में आस-पास के थानों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। हिंदू सभ्यता में शव को पवित्र माना जाता है और उसका  सम्मान किया जाता है, लेकिन आज शव को कुत्ते नोच रहे थे औैर गांव केे लोग वहां पर खडे हुए थे और किसी ने भी कुत्तों को भगाने का प्रयास तक नहीं किया। इसके चलते कुत्तों ने शव को बुरी तरह नोंच दिया।