डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी पर CBI को नोटिस

8/28/2015 3:08:49 PM

चंडीगढ़ (विवेक शर्मा): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गत गुरुवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सी.बी.आई. को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अर्जी दाखिल करते हुए राम रहीम ने कहा कि रणजीत सिंह मर्डर केस में सी.बी.आई. ने गवाही बंद करने का निर्णय लिया है।

सी.बी.आई. की कोर्ट में सुनवाई चल रही है और वे कई गवाहों को अभी अपने पक्ष में पेश करना चाहते हैं लेकिन सी.बी.आई. की पंचकूला अदालत इसकी अनुमति नहीं दे रही है। ऐसे में सी.बी.आई. कोर्ट को निर्देश दिए जाएं कि वे उनको उनके पक्ष में और गवाह पेश करने की अनुमति दे। हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख की अर्जी पर सुनवाई पर करते हुए सी.बी.आई. को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया हैं।