महिला थाने में पहला मामला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज

8/30/2015 8:26:35 PM

सिरसा (सतनाम सिंह) : रक्षा बंधन से एक दिन पहले ही सरकार द्वारा हर जिले में महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर महिला थाने खोले गए थे जिसमें सिरसा के महिला थाना में पहला ही मामला पुलिस अधिकारी के खिलाफ आया। 
मनसा  निवासी एक महिला ने रोड़ी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महा सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और फ़ोन पर अश्लील बातें करने की शिकायत 28 अगस्त को महिला थाना में दी थी। इसके बाद महिला पुलिस ने आरोपी महा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी भी कर ली। 
आरोपी को आज गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत मिल गई है। पुलिस कप्तान अश्विन शेणवी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर महा सिंह को ससपेंड कर दिया है। 
 
सिरसा की महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि सब इंस्पेक्टर महा सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ और फ़ोन पर अश्लील बातें की है। शिकायत के  आधार पर आरोपी सब इंस्पेक्टर  के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। सीमा सोढ़ी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।