धान की खरीद शुरू करने की मांग

9/23/2015 1:25:32 PM

सिरसा, (सतनाम सिंह) : मंडियों में धान की खरीद की मांग को लेकर  इनेलो ने सिरसा की अनाज मंडी में किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और मार्किट कमेटी के बाहर धरना दिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  इनेलो नेताओ ने प्रदेश  के मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

प्रदर्शनकारी इनेलो नेता पदम जैन ने कहा की मंडियों में धान की अावक शुरू हो गई है, लेकिन प्रदेश सरकार का किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की है जिस वजह से किसानो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू करवाये।