PICS: देवर करता था भाभी के कैरेक्टर पर शक, जब मायके वालों को पता चला तो...

7/24/2016 12:50:02 PM

डबवाली: हरियाणा के हैबुआना गांव में एक ही परिवार के दो गुटों में आपसी संघर्ष का मामला सामने आया है। ये विवाद अपने ही परिवार की महिला के चरित्र पर शक के चलते हुआ है। इस घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


जानें क्यों शुरु हुआ विवाद और क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि इस हमले में घायल 33 साल लखविंद्र सिंह बेटे छोटा सिंह ने बताया कि उसकी भाभी के चरित्र पर शक है। जिसे लेकर उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह परिवालों की बात नहीं मानी। भाभी ने उनकी बात मानने की बजाय जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले को लेकर पंचायत के जरिए समाधान कोशिश की गई लेकिन भाभी ने पंचायत के फैसले को भी मानने से भी मना कर दिया।


छोटा ने अपनी भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने भाई और पिता को बुलाकर अपने पति लाभ सिंह के बेटे मीटू सिंह को पिटवा दिया। इससे परिवार के लखविंद्र सिंह, उसकी मां बलवीर कौर घायल हो गए। वहीं भाभी की बहन दूसरे पक्ष की सुखजीत कौर पत्नी इकबाल सिंह ने बताया कि वह गांव में मजदूरी करती है। उसके पति परिवार के लोग उसके बहन के चरित्र पर शक करते हैं। विवाद के चलते उक्त लोगों ने हमला कर सुखजीत कौर उसके बेटे बिट्टू सिंह बयंत कौर को पीटकर घायल कर दिया।