बजट बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 01:20 PM (IST)

रानियां (दीपक): बजट के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान सीतारानी व उपप्रधान गोङ्क्षबद पोपली द्वारा की गई। बैठक में वार्ड नंबर-8 के पार्षद रिंकू गैर-हाजिर रहे, इसके अलावा सभी पार्षद उपस्थित थे। पार्षद के अकाऊंटैंट रोहताश कुमार ने नगरपालिका का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस बैठक में नगरपालिका द्वारा बजट वर्ष 2019-20 को स्वीकृत करने बारे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई कर्मचारी, दो ट्रैक्टर चालक, डम्पर चालक के अनुबंध आधार तथा स्ट्रीट लाइट का रखरखाव के खर्चे, अग्रिशमन स्टाफ अनुबंध आधार पर ठेके, 2 कम्प्यूटर आप्रेटर को अनुबंध आधार पर रखने की शर्ते इत्यादि पर चर्चा की गई। 

बैठक में पार्षदों ने समस्याओं का समाधान पालिका प्रशासन द्वारा नहीं करने की बात को लेकर हंगामा किया। शहर के वार्ड नंबर-6 की महिला पार्षद प्रियंका कालड़ा ने शहरी विकास कार्यों के तय मापदंडों के विपरीत ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने पालिका प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। पार्षद प्रियंका कालड़ा ने कहा कि शहर में स्टीट्र लाइटें एवं पुराने पार्क की अनदेखी को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा पैसे पहले पास करवा लिए जाते हैं और काम बाद में करवाया जाता है। 
शहर के थाने के समीप पार्क में पौधे व घास नहीं लगाई गई है, स्ट्रीट लाइट के पोल लगे थे उसे भी उखाड़ लिया गया है, पार्क का गेट नहीं लगाया गया है जिसके कारण आवारा पशु पार्क में घुस आते हैं। इसके

अलावा शहर के अन्य विकास कार्य रुके हुए है। पार्षद प्रियंका कालड़ा ने कहा कि हर बार मीटिंग के नाम पर रजिस्टर पर साइन करवा लिए जाते है लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। बैठक केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए किया जाता है। बार-बार पालिका प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती।  इस मौके पर नगरपालिका की चेयरमैन सीतारानी ने पालिका कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शहर के विकास कार्यों की तरफ ध्यान देने की बात कहीं। उन्होंने नगरपालिका के संबंधित कर्मियों को जनता के कामों को पहले प्राथमिका देकर निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं की तरफ आवश्यक ध्यान दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

static