दिग्विजय सिंह चौटाला का बनाया फेसबुक पर फर्जी अकांउट
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2015 - 02:57 PM (IST)

सिरसा, (सतनाम सिंह) : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नाम से कुछ दिन पूर्व फर्जी अंकाउट बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आज इस संबंध में दिग्विजय सिंह चौटाला सिरसा के एसपी से मिले और लिखित शिकायत की।
दिग्विजय चौटाला ने बताया कि किसी अज्ञात ने फेसबुक पर उनके नाम की एक फर्जी आईडी बनाई और कुछ दिन पूर्व 2 अक्टूबर को उनके नाम पर इस फर्जी आईडी के माध्यम से एक साइबर चौपाल लगाई गई। उन्होंने बताया कि यह साइबर चौपाल पूरी तरह से फर्जी थी और उनके संज्ञान में कुछ नहीं था। इस फर्जी आईडी पर चौपाल लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने न केवल पार्टी के बारे में कुछ गलत जानकारी लोगों को दी बल्कि बुरी नीयत से लड़कियों के निजी नंबर लेने की कोशिश की गई। यह बेहद शर्मनाक है और ऐसे फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ उन्होंने एक लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जल्द इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।