नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से महिलाएं सिलाई सीखकर हासिल करेंगी स्वरोजगार

5/21/2019 11:49:11 AM

सिरसा: महिला शिक्षा को बढ़ावा देने व महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से ब्लॉक कल्याण नगर की यूथ वीरांगना संस्था की महिलाओं द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। संस्था की सदस्यों द्वारा एक ही दिन में शहर की सुखचैन कालोनी में एक साथ मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व मुफ्त इवङ्क्षनग स्टडी सैंटर खोले गए। मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से जहां सुखचैन कालोनी व आस-पास की कालोनियों की महिलाएं सिलाई सीखकर स्वरोजगार को हासिल करेंगी।

वहीं मुफ्त इवनिंग स्टडी सैंटर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी नि:शुल्क ट्यूशन पढ़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ 45 मैम्बर बहन रजनी द्वारा किया गया। मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व मुफ्त इवनिंग स्टडी सैंटर के शुभारंभ अवसर पर रजनी ने कहा कि यूथ वीरांगना संस्था द्वारा महिलाओं व किशोरियों को मुफ्त सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं और बच्चियों के लिए उनके हुनर का होना बहुत आवश्यक हो गया है। अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं स्वयं शिक्षित होकर दूसरों को शिक्षण और प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं जिससे उनके स्थिति में काफी बदलाव आया है। इस अवसर पर यूथ वीरांगना संस्था की सदस्य रजनी व प्रियंका ने बताया कि मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में गुरमेल, सुनीता, संतोष व हरदीप महिलाओं को सिलाई के गुर सिखाएंगी।

इस सैंटर का समय दोपहर बाद 1 से 3 बजे का होगा। वहीं मुफ्त इवङ्क्षनग स्टडी सैंटर में ग्रैजुएट संतोष, सोनिया व प्रीति (बी.कॉम.) विद्याॢथयों को ट्यूशन पढ़ाएंगे। इनका समय शाम को 5 से 7 बजे का होगा। इस मौके पर प्रियंका अरोड़ा, सरिता मालिक, रजनी रानी, रचना, नीरू, मीनू, इंदु रानी, मंजीत कौर, सहज कौर, सुखवीर कौर मौजूद थीं। इसके अलावा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने में मा. सतीश कुमार, यादविंद्र, सुरेश, जितेंद्र, बलजीत ने भी अपना विशेष सहयोग दिया। 

kamal