अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

6/24/2016 4:11:26 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): प्रदेश की भाजपा सरकार पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार सुर्खियों में रहने के लिए घोषणाएं एवमं ब्यानबाजी करती है। 

 

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नौकरियों में ईमानदारी और पारदर्शिता की बात करती है और दूसरी तरफ सिफारिशों पर लोगों को भर्ती करते है।इसका उदाहरण रोहतक नगर निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों की भर्ती का मामला है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो क्लास 3 और क्लास 4 के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए फैसला लिया है। इस प्रक्रिया में अब सिफारिश ज्यादा चलेगीं। योग दिवस पर कार्यक्रम पर अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने योग के नाम पर सिर्फ करोड़ों रुपए की बर्बादी की है। ये सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश थी।

 

वहीं, अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी पलटवार किया। अभय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव मे हुई गड़बड़ी में सबसे बड़ा दोषी भूपिंदर सिंह हुड्डा है।हुड्डा ने सुभाष चंद्रा के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा था।