प्रदेश में जातीय जहर घोलने का काम कर रहे हैं सैनी: चौटाला

9/30/2016 4:27:33 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर निशाना साधा है। दिग्विजय कल सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। साथ ही दिग्विजय ने भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर भारतीय सेना को बधाई दी।

 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी आए दिन प्रदेश में जातीय जहर घोलने का काम कर रहे हैं। कभी किस पर टिप्पणी करते है  कभी किसको कुछ कहते हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राजकुमार सैनी को पार्टी से बाहर निकाल कर उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करें। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि राजकुमार सैनी हिंदुस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

 

दिग्विजय चौटाला ने भारतीय सेना द्वारा POK में की गई कार्रवाई को सराहनीय करार देते हुए कहा कि सेना की इस कार्रवाई से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। वहीं भाजपा सरकार द्वारा मेवात में लगाई गई प्रोग्रेसिव पंचायत पर तंज कसते हुए दिग्विजय ने कहा ये सब वोट बैंक की राजनीति के चलते हो रहा है।