गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड- आखिर किसान जाएं तो..जाएं कहां (Watch Pics)

5/20/2016 3:48:02 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): इन दिनों गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। तापमान 46 डिग्री से पार हो गया है। तपती लू से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

 

दरअसल, इन दिनों गर्मी ने अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तापमान रोज बढ़ता जा रहा है। बरसात हो नहीं रही है। नहरों में पानी की कमी हो रही है। आखिर किसान जाए तो जाए कहा।

 

फिलहाल किसानों ने नरमा और कपास की फसल की बिजाई की हुई है। तपती गर्मी और बढ़ती लू से किसानों की फसलें खराब हो रही है। किसान बेअंत सिंह ने पहले दफा सब्जी की बिजाई की थी, लेकिन उसे क्या मालूम था कि इस बार इतनी गर्मी पड़ेगी, जिस वजह से उसने नुकसान उठाना पड़ेगा। 

 

कृषि अधिकारी भी मानते है कि बढ़ती गर्मी से फसलें प्रभावित हो रही है। कृषि उपनिदेशक बाबूलाल का कहना है कि जिन किसानों ने 15 दिन पहले कपास की फसल की बीजाई की है वो फसल इस गर्मी से प्रभावित हो रही है।