प्लाट आवंटन मामले में CBI की रेड पर बोले अशोक तंवर

5/22/2016 3:12:36 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में जल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पानी के समस्या से साथ-साथ लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द ही प्रदेश में हो रही जल समस्या का समाधान करवाए। 

 

तंवर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है। जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है, तबसे हरियाणा प्रदेश प्रदर्शनों की राजधानी बनकर रह गया है। प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर तंवर ने कहा कि सरकार को प्रकाश सिंह कमेटी के सुझावों को मानना चाहिए। वही अशोक तंवर ने कहा कि कुछ बड़े अधिकारियों पर राजनितिक सरंक्षण के चलते कार्रवाही नहीं हो रही है।

 

हुड्डा प्लाट आवंटन मामले पर तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आई है तभी से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार साजिश और षड्यंत्र के तहत काम कर रही है। तंवर ने कहा कि सरकार राजनितिक द्वेष भावना से काम कर रही है।