फाइनल में पहुंची हरियाणा की वॉलीबाल टीम

1/9/2019 2:15:09 PM

सिरसा(ब्यूरो): अंडर 17 आयु वर्ग में 64वीं वॉलीबाल स्कू ली प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सैमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को हराया। यह प्रतियोगिता कोलकाता के साल्ट लेक खेल ग्राऊंड में 4 जनवरी को शुरू हुई थी। हरियाणा की टीम में 4 खिलाड़ी सिरसा जिला से हैं, जिसमें से 2 खिलाड़ी ज्ञान ज्योति स्कू ल मानक दीवान से दीपेश कड़वासरा और विशाल चौधरी हैं। अभिनव तोमर और विवेक 2 खिलाड़ी सिरसा से हैं। फाइनल में हरियाणा का मुकाबला गुजरात के साथ होगा।

Deepak Paul