Watch Video: दबंगों ने कार सवार आदमी पर चलाई गोली

4/24/2016 4:17:10 PM

सिरसा: सिरसा के हुड्डा सैक्टर-20 में एक कार सवार आदमी पर कुछ लोगों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल सुनील नोहरिया बाजार का रहने वाला है और वह हुडा सेक्टर मेंं किसी काम से गया था। तभी एक स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों ने उसकी कार का शीशा तोडा और उस पर गोली चला दी। गोली सुनील की टांग में लगी थी।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है कि यह मामला लूटपाट का ही है या इसके पीछे उनकी कोई आपसी रंजिश है।