अशोक तंवर का सरकार पर निशाना...कहा- मंत्रियों की Performance Zero

7/9/2016 2:27:45 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अब हरियाणा प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें अा रही है। ​इन खबरों पर विपक्षी दल के नेता भी निशाना साधने से नहीं चुक रहे है।

 

सिरसा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अशोक तंवर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का हाल बेहाल है और मंत्री एैश कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्रियों की परफॉर्मेंस जीरो है। मंत्री कोई काम नहीं कर रहा है। वहीं राव इंदरजीत द्वारा दिए गए ब्यानो पर तंवर का कहना है कि प्रतिनिधियों के कहने पर अगर काम नहीं होगा तो इलाके का विकास नही होगा। तंवर ने कहा कि ऐसा हाल कई विधायकों, मंत्रियों और संसदों का भी है।

 

तंवर ने हरियाणा मंत्रिमंडल मे फेरबदल पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार के मंत्रियों के बदलाव की तरह हरियाणा में बदलाव हुअा तो सारी कैबिनेट की छुट्टी हो जाएगी।